1
बिहार का इतिहास देख लो ,गौरवशाली वैभवशाली है,
गंगा की घाटी में स्थित,
राज्य बिहार निराली है,
ज्ञान धर्म अध्यात्म सभ्यता की किरणों से,
संसार भी अलौकित है,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
2
पटना गया मुंगेर की साक्ष्य,
आदिमानव का इतिहास,
सोनपुर ओरियम वैशाली राजगीर
हड़प्पा युगिन है इतिहास,
पूर्व प्रस्तर, मध्यवर्ती प्रस्तर,नव प्रस्तर,
ताम्र प्रस्तर युग,यह युग नहीं अधूरा है,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
3
व्रात्य, गांगेय घाटी, कीकट, अंग, विदेह,
मगध, बिहार नाम इतिहास बताता है।
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
4
मिथिलांचल के राजा जनक की,
सीता पुत्री कहलाई थी,
धनुष यज्ञ में श्री राम ने,
सीता से शादी रचाई थी।
विश्व का पहला गणतंत्र
बिहार ने दिलाई थी,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
5
जीवक, बाणभट्ट ,आर्यभट्ट ,
चाणक्य जैसे विद्वान
वृहद्राक्ष, जरासंध,कर्ण, बिंबिसार,
अजातशत्रु, शिशुनाग, कालाशोक,
चंद्रगुप्त, बिंदुसार, अशोक जैसे राजा प्रतापी,
इतिहास हमें दिखलाता है,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
6
हर्यक वंश, शिशुनाग वंश, नंद वंश,
मौर्य राजवंश,शुंग वंश, कण्व राजवंश,
आंध्र कुषाण वंश,गुप्त साम्राज्य,
पाल वंश, कर्नाट शासक,
मौखरी वंशो ने पूरा इतिहास लिख डाला है,
बिहार का इतिहास देख लो, गौरवशाली वैभवशाली है।
7
प्राचीन काल में राजा जनक,
मध्यकाल भगवान बुद्ध महावीर,
आधुनिक काल को कैसे भूले ,
स्वतंत्रता सेनानियों का जंजीर,
वीर कुंवर को हमने देखा
अंग्रेजों की छक्का छुड़ाई थी,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली प्रभावशाली है।
8
गुरु गोविंद सिंह की धरती है यह,
जो बलिदानों की गाथा गाये थे,
वीर कुंवर ,मजहरुल हक, चंद्रिका,
गंगा शरण, अनुग्रह नारायण, जयप्रकाश नारायण,
राजेंद्र प्रसाद ,रामनारायण ,
इत्यादि स्वतंत्रता सेनानी,
प्रथम राष्ट्रपति हमने दिए
भारत के इतिहास को,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
9
चंपारण सत्याग्रह को देखो,
पूरा देश जब जगा था,
एक महात्मा के पीछे ,
जब पूरा दुनिया भगा था।
सात मार्टीयस हमने दिया है ,
भारत के इतिहास को,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
10
महर्षि वाल्मीकि, अष्टावक्र ,राजा जनक ,जरासंध ,
महावीर, गौतम बुद्ध ,आर्यभट्ट , वात्स्यायन, चाणक्य ,
अश्वघोष, महान अशोक चंद्रगुप्त समुंद्र गुप्त,
शेर शाह की जीवनी हमको पथ दिखलाता है,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है,।
11
लेखक एवं विद्वानों की धरती ,
यह नाम बताती है,
विद्यापति, रामधारी, नलिन विलोचन ,
नागार्जुन, शिवपूजन सहाय, ताबिश खैर,
जगन्नाथ झा,रामकरण, इत्यादि
बिहार का गौरव बढ़ाते हैं,
बिहार का इतिहास देख लो ,
गौरवशाली प्रभावशाली है।
12
कला ,संगीत ,अभिनय ,राजनीत,
खेल ,व्यवसाय ,नौकरी, नौकर साह, मीडिया,
विज्ञान, गणित, चिकित्सा के क्षेत्र में,
बिहार कहीं ना पीछा है ,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
13
खानपान में सबसे लजीज,
व्यंजन हम बनाते हैं,
पूरी जिलेबी, लिट्टी चोखा,
दाल चावल सब्जी सलाद,
दही चिउड़ा की क्या जवाब,
यह सब खाना ना खाए तो,
आपकी जिंदगी अधूरा है,
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली वैभवशाली है।
14
अंत में,
हम आप एक जानकारी बताते हैं ,
मुख्यमंत्री हुए हमारे ,
कृष्ण सिंह, दीप नारायण सिंह ,विनोदानंद झा ,
के बी सहाय महा माया सिन्हा ,
सतीश प्रसाद सिंह ,बी पी मंडल,
भोला पासवान ,हरिहर सिंह, दरोगा राय ,
कर्पूरी ठाकुर ,केदार पांडे ,अब्दुल गफूर,
जगन्नाथ मिश्र, रामसुंदर दास,चंद्रशेखर सिंह,
बिंदेश्वरी दुबे ,भागवत झा ,सत्येंद्र नारायण सिन्हा,
लालू प्रसाद यादव,श्रीमती राबड़ी देवी,
नीतीश कुमार, जीतन राम ,
मैं इनके कार्यकाल को नहीं दोहराता हूं
बिहार का इतिहास देख लो,
गौरवशाली प्रभावशाली है।।
✍️प्रेम प्रकाश पाण्डेय
9469394375
नोट:-बिहार के इतिहास पर लिखी गई इस कविता में अगर आपको कहीं पर कोई त्रुटि दिखाई दे रही हो ,तो उसे कमेंट अथवा मेरे दिए गए नंबर जो कि व्हाट्सएप में भी यूज़ हो रहा है, के जरिए आपका सुझाव सराहनीय होगा। आशा करता हूं की इस कविता को पढ़ने से आपको अवश्य लाभ होगा।
प्रेम प्रकाश पाण्डेय
Super 👍👍
ReplyDeleteNyc line
ReplyDelete